वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर तकनीकी शिक्षा के बदलते स्वरूप पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून में इंस्टीटूशन ऑफ इंजीनियर्स के सयुक्त तत्वाधान में “Changing Face of Technical Education: Past, Present and Future” विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय कुलगीत व दीप प्रज्वलन से हुआ। 
 
कार्यक्रम का प्रारंभिक व्याख्यान प्रोफ. मनोज कुमार पांडा, निदेशक महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून द्वारा किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए इंस्टीटूशन ऑफ इंजीनियर्स के उत्तराखण्ड चैप्टर के चेयरमैन इंजी चंद्र प्रकाश शर्मा ने टेक्निकल एजुकेशन में हो रहे परिवर्तन के विषय पर छात्र-छात्रों को अवगत करवाया। डिस्कशन में प्रोफ. संजय जसोला, कुलपति डिबीएस ग्लोबल विश्वविद्यालय देहरादून, प्रोफ. विवेक कुमार, कुलपति क्वांटम विश्वविद्यालय रूडकी, डॉ हरिंदर कुमार गर्ग, चेयरमैन नैशनल कौंसिल एवं महनारी ग्रुप ऑफ कंपनी हरिद्वार व इंजी. गंगा प्रसाद पंत, एक्सपर्ट को ऑर्डिनेटर प्लानिंग कमीशन, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विश्वविद्यालय परिसर की छात्र-छात्रों को “Changing Face of Technical Education: Past, Present and Future” विषय पर सारगर्भित चर्चा के माध्यम से ज्ञानवर्दित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ राजेश उपाध्याय, वित्त नियंत्रक बिक्रम सिंह जंतवाल, डॉ आशीष बगवाड़ी, डॉ अंकुर दुमका, डॉ विशाल रमोला, स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर के सी मिश्रा, हितांशु कटियार, अंशु सिंह, अदिति चंद, शिवानी धोनी, प्रियांशी जोशी, आद्या सिंह, निशा बिष्ट आदि की भी उपस्तिथि रही। 
 
कार्यक्रम में इंस्टीटूशन ऑफ इंजीनियर्स के उत्तराखण्ड चैप्टर के चेयरमैन इंजी.चंद्र प्रकाश शर्मा, सचिव इंजी. हिमांशु अवस्थी, डॉ योगेश वर्मा व अन्य आठ सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: changing face of technical education Dehradun dehradun news experts shared their views Experts shared their views on the changing face of technical education on the silver jubilee year of the state's establishment at Veer Madho Singh Bhandari University of Technology Silver Jubilee year of the state's establishment uttarakhand news Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand University of Technology उत्तराखण्ड न्यूज तकनीकी शिक्षा के बदलते स्वरूप देहरादून न्यूज राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष विशेषज्ञों ने साझा किए विचार वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More