हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में फड़ ठेला संगठन द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित नगर निगम के खिलाफ गरीब फड़ ठेला व्यवसाइयो का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
फड़ ठेला संगठन ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए कहा कि शहर में हर कोने में गरीब लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। वाइंडिंग जोन और नॉन वाइंडिंग जोन को प्रशासन आज तक नहीं बना पाया और हर बार प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल के अभाव का खामियाजा फड़ और ठेला वाले भुगत रहे है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट छापेमारी कर उनके चालान और सामान जब्त कर रहे हैं, जबकि नगर निगम ने उन्हें वेंडिंग जोन करार दिया है। हर बार प्रशासन का वेंडिंग जोन बदल जाता है। ऐसे में भारत सरकार की योजना से लोन प्राप्त कर काम कर रहे फंड और ठेला स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]