नैनीताल। जिले के बजून गांव में शनिवार को गोपाल दत्त जोशी (45) और उनकी पुत्री भाग्यश्री जोशी (21) ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, दोनों ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ सेवन किया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पट्टी पटवारी सईबुद्दीन मौके पर पहुंचे और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। पटवारी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। गांव में इस दुखद घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]