बाप ने किया रिश्ते को तार-तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली लेकिन महिला के दुर्भाग्य ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और उसकी नाबालिग बेटी को उसके सौतेले पिता ने जीवन की खुशियों को रौंदकर उसके साथ बलात्कार कर डाला। जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामला करीब तीन माह पुराना है।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा है कि विगत 10 अगस्त की शाम वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर में उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। इस दौरान सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी दी। 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

पूछे जाने पर किशोरी ने सोमवार को आपबीती मां को सुनाई। जिसके बाद महिला पीडि़ता को लेकर थाने पहुंची और आरोपी सौतेले पति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरे व्यक्ति से शादी की। सौतेले पिता ने पुत्री को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More