दो बच्चों के पिता ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिक से जबरन किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नगर नगर से सटे श्रमिक मोहल्ले में आज का शुक्रवार काफी भारी रहा,जिसमें बीती आधी रात बाद दो बच्चों के पिता ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिक को जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया,पीड़ित परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के खड्डी मोहल्ला क्षेत्र में युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली नाबालिक से जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़िता के परिवार में हड़कंप मच गया, उन्होंने आनन-फानन में स्थानीय कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाला आरोपी साबाज उर्फ शहनवाज लंबे समय से उनकी नाबालिक पुत्री पर बुरी नजर रखता था, गत आधी रात के बाद उक्त आरोपी नाबालिक को बहला-फुसलाकर एवं डराते धमकाते हुए अपने घर ले गया और उसने जबरन उसे दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया, तथा घर बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। आरोपी द्वारा किए गए दुष्कर्म से नाबालिक एकदम बदहवास हो गई, और उसने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह दंग रह गए। आनन-फानन में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, पीड़ित परिवार ने आरोपी पर नाबालिक के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी शाबाज खान पुत्र बुद्धन निवासी खड्डी मोहल्ला लालकुआं को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। साथ ही पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपी की हरकतों से पीड़ित परिवार पहले से ही परेशान था, बीती रात उसे मौका मिला और उसने बालिका से जबरन दुष्कर्म कर दिया, जिसके बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहां मुकदमा पंजीकृत किया, वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके उसका चालान कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च मौसम विज्ञान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More