डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अभिभावकों की शिकायतों पर निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में 39 निजी विद्यालयों में शुल्क समायोजन, 17 विद्यालयों को जारी नोटिस, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों तथा डॉन बॉस्को स्कूल और वेंडी पब्लिक स्कूल से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। वेंडी पब्लिक स्कूल मामले में 31 अगस्त को स्थलीय जांच और सुनवाई भी प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

हालांकि, सवाल यह है कि क्या बैठकों और निर्देशों के बाद वास्तव में अभिभावकों को राहत मिल रही है? अभिभावकों का आरोप है कि वार्षिक शुल्क का नाम बदलकर वसूली किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।

‘खबर सच है’ इस पूरे मामले को इसलिए प्रमुखता से सामने ला रहा है ताकि प्रशासन के निर्देशों के साथ-साथ अभिभावकों की जमीनी परेशानी भी सामने आए।

इस मीटिंग में सीएम हेल्पलाइन पर अभिभावक बृजलाल मीणा की फीस संबंधी शिकायत की भी समीक्षा की गई। कार्रवाई के बाद अभिभावक ने विद्यालय प्रशासन से वार्ता कर अपनी शंकाओं के समाधान की लिखित जानकारी दी है। वहीं हिम्मतपुर चौम्वाल निवासी भुवेश भट्ट की डॉन बॉस्को स्कूल से जुड़ी शिकायत का भी निस्तारण कर दिया गया। विद्यालय द्वारा अतिरिक्त शुल्क की राशि अगस्त और सितंबर 2026 की फीस में समायोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

वेंडी पब्लिक स्कूल, दौलतपुर से जुड़ी शिकायतों पर भी बैठक में चर्चा हुई। प्रशासन ने मामले की पारदर्शी जांच के निर्देश दिए हैं। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में स्थलीय जांच होगी, जबकि दोपहर एक बजे कालाढूंगी रोड स्थित सीआरसी कार्यालय में सुनवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

बहरहाल पूरी खबर पर नजर डाले तो एक ही बात सामने आती है कि जिलाधिकारी नैनीताल तो इस हेतु निरंतर प्रयासरत है पर जिला शिक्षा अधिकारी क्या कर रहें है। बेहतर होगा जिला शिक्षा अधिकारी नींद से जागे और समुचित कार्यवाही कर अभिभाककों के हित हेतु आगे आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News DM's meeting fee issue heats up Fee issue heats up at DM's meeting Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad parents remain empty-handed yet parents remain empty-handed; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More