प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में महिला डॉक्टर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार जिला महिला अस्पताल में लापरवाही बरतने के आरोप में एक महिला डॉक्टर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रमुख अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।

मामला सोमवार रात का है जब ब्रह्मपुरी से एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था।रात करीब 9:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सलोनी पंथी ने डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया जिसके कारण गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही। आरोप है कि डॉक्टर ने साथ आई आशा कार्यकर्ता के साथ भी अभद्रता की। बाद में आशा कार्यकर्ता की मदद से महिला ने बेड पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को भर्ती कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ आरके सिंह ने 24 घंटे के भीतर प्रमुख अधीक्षक डॉ आरबी सिंह से जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच में महिला डॉक्टर दोषी पाई गईं जिसके बाद सीएमओ ने अनुबंध पर तैनात डॉ. सलोनी पंथी की सेवाएं खत्म कर दीं।सीएमओ ने कहा कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Female doctor's services terminated on charges of negligence during delivery Female doctor's services terminated with immediate effect on charges of negligence during delivery haridwar news uttarakhand news आरोप में महिला डॉक्टर की सेवाएं समाप्त उत्तराखण्ड न्यूज प्रसव के दौरान लापरवाही हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More