अमानवीयता की हद पार : दस माह तक महिला को शौचालय में बंद रख करते रहे प्रताड़ित, पति और सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

देहरादून। देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला को 10 महीने तक घर और शौचालय में बंद रखकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी पीड़िता के पिता संजीव बहुगुणा की शिकायत पर पुलिस ने भाऊवाला की सैनिक कॉलोनी निवासी पति राहुल खंडूड़ी और सास-ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना जुलाई 2025 से मई 2026 के बीच की है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

थाना प्रभारी लोकपाल परमान ने बताया महिला के पिता ने शिकायत दी। उन्होंने बताया उनकी बेटी साक्षी को जुलाई 2025 से मई 2026 तक घर और शौचालय में बंद रखा गया। इस दौरान उसे डंडे, पाइप, कुर्सी और वाइपर जैसी चीजों से बेरहमी से पीटा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

यहां तक कि उसके निजी अंगों पर भी बोतल और डंडे से चोट पहुंचाई गई। पीड़िता को खाने में कच्चा चावल, एक प्याज, नमक और एक हरी मिर्च दी जाती थी। उसके सिर के बाल भी खींचे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें 10 महीने तक बेटी से मिलने या फोन पर बात करने नहीं दिया गया। जब बेटी को कमरे से बाहर निकाला गया, तो वह दिन, महीना, तारीख और साल तक भूल चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता ने फरवरी 2025 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। आरोपियों ने उसी दिन से बच्चों को पीड़िता से अलग रखा। उसे अपने बच्चों को छूने तक नहीं दिया गया। पिता ने आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक शशि को जांच सौंपी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news FIR lodged against husband and in-laws inhuman treatment of daughter-in-law by in-laws Inhumanity crosses all limits: Woman kept locked in toilet and tortured for 10 months uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज बहू के साथ ससुरालियो द्वारा अमानविय ब्यवहार

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More