ऋषिकेश। चारधाम की यात्रा कर बदरीनाथ से ऋषिकेश लौट रही तीर्थयात्रियों की बस में रात करीब 8:05 बजे भद्रकाली के समीप आग लग गई। आग लगने से धुआं उठता देख यातायात पुलिस के जवानों ने बस को रोककर सभी तीर्थयात्रियों को बस से निकाला और आग बुझाई।
जानकारी के अनुसार बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर एक निजी कंपनी की बस यूके07पीए 7650 ऋषिकेश छोड़ने आ रही थी।जैसे ही बस भद्रकाली से ढालवाला की तरफ मुड़ी तभी कुछ ही दूरी पर बस के आगे बाएं टायर के ऊपर इंजन में आग लगने से धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस मुनिकीरेती के जवानों द्वारा शोर मचाकर बस में आग लगने कीसूचना चालक को देने पर चालक ने हर्बल गार्डन के पास बस को रोका। यातायात पुलिस के जवानों ने तुरंत सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा।बस में लगे अग्निशमन यंत्र की सहायता से इंजन से उठ रही आग को बुझाया। मौके पर भद्रकाली चौकी से पुलिस जवान भी पहुंचे।सभी 42 तीर्थयात्रियों को दूसरे वाहन से ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप लाया गया।
यातायात निरीक्षक मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल उमादत सेमवाल ने बताया कि भद्रकाली स्थित हर्बल गार्डन के समीप बद्रीनाथ से आ रही तीर्थयात्रियों की बस के इंजन में आग लग गई थी। यातायात पुलिस के जवानों ने बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]