पहले दिया प्रलोभन, नहीं मानी तो युवती से मारपीट कर जबरन देह व्यापार में धकेलने की कर दी कोशिश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। खटीमा की रहने वाली एक युवती को हल्द्वानी में देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। युवती द्वारा मना करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। युवती के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

पुलिस के अनुसार खटीमा निवासी एक युवती बरेली रोड के धान मिल के पास रहती है। युवती एक मॉल में काम करती है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि जिस मॉल में वह काम करती है उसके साथ डहरिया निवासी तुलसी राय नाम की एक महिला भी काम करती है। युवती का आरोप है कि तुलसी उसको देह व्यापार में धकेलना चाहती थी वह कई दिन से उसे बड़े बड़े लालच दे रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

बृहस्पतिवार को भी तुलसी ने उसे एक व्यक्ति के साथ शरीरिक संबंध बनाने के एवज में 10 हजार रुपये देने का ऑफर दिया जब वह नहीं मानी तो उसे महंगा मोबाइल देने का ऑफर किया गया इसके बाद भी नहीं मानने पर उसकी पिटाई की गई। उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश किया गया लेकिन युवती ने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत कर दी। फिलहाल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 323, 506 और अनैतिक देह व्यापार में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news First given the temptation Haldwani news if she did not agree tried to forcefully push the girl into prostitution by beating her Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More