शादी के पांच दिन बाद ही नगदी और जेवरात लेकर भागी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने उसके प्रेमी संग किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

काशीपुर। शादी के 5 दिन बाद ही ससुराल से 9 तोला सोना व नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बताते चलें कि नई बस्ती कटोराताल निवासी इसरार अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 21 जून को उन्होंने अपने पुत्र इकरार की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ काशीपुर निवासी तय्यबा उर्फ आईसा के साथ किया था। आरोप था कि विवाह के 5 दिन बाद ही उनकी बहु 9 तोला सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी।विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती शादी से पूर्व बिजनौर निवासी फरमान से प्यार करती थी। जिस पर पुलिस ने दोनों को मोबाइल की सीडीआर खंगाली और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवती व उसके प्रेमी फरमान को चोरी के जेवरात व नकदी के साथ ढेला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह फरमान से शादी करना चाहती थी। लेकिन किसी कारणवश उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। इस बीच उसकी शादी कहीं और तय हो गई। जब यह बात उसने फरमान को बताई तो फरमान ने एक योजना बनाई कि शादी कर लो और शादी के दूसरे दिन सारे जेवरात व नकदी लेकर उसके पास भाग आंऊ। योजना के तहत युवती ने शादी कर ली और मौका पाकर वहां से जेवरात व नकदी लेकर बिजनौर भाग गई। जहां से वह फरमान के साथ चंडीगढ़ चली गई। जहां मौज मस्ती करते हुए रुपये खत्म होने पर उन्होंने धीरे-धीरे जेवरात को बेचना शुरू कर दिया। आज भी वह लोग जेवरात बेचने यहां आए थे और उससे मिलने वाले रुपयों के साथ चेन्नई भागने वाले थे। लेकिन पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, हेड कांस्टेबल संतोषी खड़ायत व प्रकाश लोहिया, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गौरव सनवाल व सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Five days after the marriage kashipur news the robber bride who ran away with cash and jewelry was arrested by the police along with her lover US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More