गौलापार बाईपास रोड पर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोग गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। गौलापार तीनपानी बाईपास पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर शनिवार (आज) सुबह एक ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला समते पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

 
जानकारी अनुसार, तीनपानी की ओर से आ रहे दोनों वाहन टिपर UK04 CC1857 और कार UP 32 MM0530 ट्रेंचिंग ग्राउंड के कट से एक साथ मोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंसे रह गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे, देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे और लखनऊ निवासी अनक दुबे पुत्र प्रभाशंकर के रूप में हुई है। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news collision between a truck and a car five people travelling in a car seriously injured Five people travelling in a car seriously injured in a collision between a truck and a car on Gaulapar bypass road Gaulapar bypass road Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार सवार पांच लोग गंभीर घायल गौलापार बाईपास रोड ट्रक और कार की टक्कर दुर्घटना न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लिया है। ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसा : ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More