केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से कई यात्री रास्ते में फंस गए। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाया और करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।

यह भी पढ़ें 👉  अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। इस दौरान पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

उन्होंने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत   

रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया गया। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accident on Kedarnath trek route death of a five-year-old child Devbhoomi News Five-year-old child dies after being struck by debris on the Kedarnath trek route; Uttarakhand News Hindi News News from the hills News From the Pahad rudraprayag news उत्तराखण्ड न्यूज केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा पांच वर्षीय बच्चे की मौत रुद्रप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की-लक्सर मार्ग पर थीथौला के पास रविवार देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा में कुल 13 लोग सवार थे। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

आंतरिक नोट अंतिम फैसला नहीं : चुनाव आयोग विवाद पर सीएम धामी की दो टूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना स्वाभाविक और जरूरी है, लेकिन किसी आंतरिक नोट या टिप्पणी को अंतिम निर्णय मानने से पहले पूरा रिकॉर्ड सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी आपत्ति के आधार […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव से पहले सपा की संगठनात्मक कवायद तेज, प्रदेश अध्यक्ष हेतु हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की भूमिका महत्वपूर्ण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी नेतृत्व भी प्रदेश संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद में जुट गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में उत्तराखंड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को बूथ […]

Read More