खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन ने राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर लिए खाद्य पदार्थो के नमूने 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

हल्द्वानी/कोटाबाग । आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। 

 
विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल, किचिन और भंडार का सघन निरीक्षण किया गया और गुणवत्ता और खाद्य सामग्री का भौतिक निरीक्षण किया गया जो संतोषजनक पाई। प्रयोगशाला स्तर से गुणवत्ता जांच हेतु पांच खाद्य नमूने रिफाइंड सोया तेल, सरसो तेल, सूजी, गरम मसाला पाउडर और सब्जी मसाला पाउडर के कुल 05 नमूने लिए गए। किचिन में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस, पानी की जांच रिपोर्ट एवं अन्य फ़ूड लाइसेंस अनुपालन नियमानुसार पाए गए। मैस प्रभारी और मैस मैनेजर को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा कालाढूंगी क्षेत्र के बजूनिया हल्दू,पतालिया,स्यात और कोटाबाग की किराना की एक दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों का भी सघन निरीक्षण किया गया और खाद्य कारोबार कर्ताओ को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए।

 
 

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारों रक्षाबंधन व श्रावण मास को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने स्टोर का नियमित रूप से साफ सफाई और दवाओं का छिड़काव करने केविशेष निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। साथ ही अनुरोध किया कि जहाँ कहीं मिलावट की संभावना ही विभाग को सूचित करें जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आमजन और खाद्य व्यापारियों को निरंतर जागरूक कर रहा है साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इसमें कहा गया कि सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।.खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट (Adulteration) न हो, सभी पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट अंकित होना चाहिए।प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट (Rate List) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।.बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से ले और ग्राहकों को भी दें। .दुकानों/प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रदर्शित किया जाए।खराब तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की अनियमितता /शिकायत या नमूना फेल होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार fss एक्ट 2006 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Food Safety and Drug Administration Food Safety and Drug Administration inspected Rajiv Gandhi Residential Navodaya Vidyalaya and collected food samples Haldwani/Kotabagh News Hindi News inspected food samples News from the hills News From the Pahad Rajiv Gandhi Residential Navodaya Vidyalaya uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More