चारधाम यात्रा हेतु व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों का ग्रीन कार्ड के साथ अब ट्रिप कार्ड लेना भी होगा अनिवार्य  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। चारधाम यात्रा 2022 में इस बार धामों के लिए रवाना होने से पहले व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ ही ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस साल मई पहले हफ्ते से चारधाम यात्रा शुरू होगी। ट्रिप कार्ड से चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों और तीर्थयात्रियों की संख्या का रिकार्ड रखा जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।वेबसाइट संभवत: 15 अप्रैल से खोल दी जाएगी। एआरटीओ में भी ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड ऑनलाइन जारी करने के लिए चार काउंटर खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा में वाहनों का संचालन व्यवस्थित करने के लिए परिवहन विभाग ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहा और ब्रह्मपुरी में एक मई से चेकपोस्ट खोलेगा। ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड ऑनलाइन आवेदन कर कहीं से भी प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन वाहनों की फिटनेस के लिए वाहन को लेकर एआरटीओ आना होगा। फिटनेस के बाद ही ग्रीन कार्ड मान्य होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chardham yatra news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More