केदारनाथ धाम यात्रा तैयारी को लेकर यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने का कार्य शुरू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम वर्ष-2023 की यात्रा को सुगम, सुदृढ़ एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्री केदारनाथ धाम में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएं इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक में डीडीएमए को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने के लिए कार्य शीघ्रता से शुरू करें ताकि संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियां समय से पूर्ण की जा सकें। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में डीडीएमए द्वारा आज से केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है इस कार्य के लिए आज 25 कार्मिकों की तैनाती की गई है तथा यात्रा मार्ग एवं धाम में बर्फ हटवाने के लिए निरंतर कार्मिकों की बढोतरी करते हुए 05 मार्च, 2023 तक यात्रा मार्ग एवं धाम से बर्फ हटवाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: For the preparation of Kedarnath Dham Yatra Kedarnath news rudraprayag news the work of removing snow from the Yatra route has started Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More