वन विभाग की टीम ने घोड़ा स्टेंड बारापत्थर में वन भूमि पर एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण को किया ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। वन विभाग की टीम ने घोड़ा स्टेंड बारापत्थर में वन भूमि पर लकड़ी का ढांचा बनाकर प्लास्टिक आवरण के एक दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दुबारा अतिक्रमण किया गया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विभागीय टीम की कार्रवाई से घोड़ा चालकों में खलबली मची है।

ज्ञात हो कि नैनीताल से लेकर भूमियांधार, श्यामखेत तक मुस्लिम समुदाय की आवक बढ़ने से डेमोग्राफी बदलने व बारापत्थर में अवैध कब्जों को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने दैनिक श्रमिकों के साथ बारापत्थर में सड़क से नीचे के अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

इस दौरान तमाम घोड़ा चालकों ने कार्यवाही को लेकर ढील देने का आग्रह किया, लेकिन विभागीय टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण ध्वस्त किए। सुबह से शाम तक कार्यवाही चलती रही और एक दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार लकड़ी का ढांचा तैयार कर उसमें तिरपाल लगाकर घुड़साल के सेट बनाए गए थे। इस दौरान एक दर्जन अतिक्रमण हटाए गए। टीम में फारेस्टर संतोष जोशी व संतोष गिरि, हरीश, राजेंद्र, विमला राठौर सहित कई दैनिक श्रमिक शामिल रहे। पिछले साल जुलाई में मंडलायुक्त दीपक रावत के निर्देश पर वन विभाग ने एक दर्जन अतिक्रमण हटाए थे। यह अतिक्रमण नारायणनगर को जाने वाले पैदल मार्ग के आसपास किए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest department team demolished more than a dozen encroachments on forest land in horse stand Barapathar nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More