उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,045 पोलिंग बूथ निर्धारित किए गए हैं। इनमें 766 ग्रामीण और 1,279 शहरी क्षेत्रों में हैं। वहीं, मसूरी और चकराता क्षेत्र के 19 पोलिंग स्टेशन नेटवर्क शैडो एरिया में हैं,जबकि फरवरी में 65 पोलिंग स्टेशनों पर बर्फबारी की आशंका को देखते हुए विशेष कंटिजेंसी प्लान तैयार किया जाएगा।

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदेय स्थलों पर जरूरी सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बिजली, पेयजल, रैंप और शेड जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ पोलिंग स्टेशनों के नामों का सत्यापन करने को कहा। चार से पांच बूथ वाले मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्गों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला प्रशासन का लक्ष्य विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले के 19 पोलिंग स्टेशन अभी भी नेटवर्क शैडो एरिया में हैं।

  • मसूरी क्षेत्र: 7 पोलिंग स्टेशन
  • चकराता क्षेत्र: 12 पोलिंग स्टेशन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान संचार संबंधी दिक्कतें न आएं।

देहरादून जिले के 65 पोलिंग स्टेशनों पर फरवरी माह में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों के लिए आकस्मिकता योजना यानी कंटिजेंसी प्लान तैयार करने को कहा है। इसका उद्देश्य बर्फबारी के कारण मतदान केंद्रों तक पहुंच, संचार और अन्य निर्वाचन व्यवस्थाओं में आने वाली संभावित बाधाओं से निपटना है।

विधानसभा चुनाव के दौरान अवैधनकदी और शराब की आवाजाही रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने चेकपोस्ट स्थापित करने तथा फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) और वीडियो सर्विलांस टीम (VST) के गठन एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

देहरादून की सीमाएं हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और शिमला, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तथा उत्तराखंड के चार अन्य जनपदों से लगती हैं। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया है।

जिलाधिकारी के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद देहरादून जिले में कुल 11,94,797 मतदाता हैं।

मतदाता श्रेणी संख्या
पुरुष मतदाता 6,17,041
महिला मतदाता 5,77,706
ट्रांसजेंडर मतदाता 50
कुल मतदाता 11,94,797

जिले में 10,201 दिव्यांगजन और 85 वर्ष से अधिक आयु के 7,845 मतदाता भी हैं। प्रशासन ने इनके लिए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र बुजुर्ग मतदाताओं केलिए नियमानुसार होम वोटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, स्वयंसेवक, डोली और पालकी जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते की जाएं। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सुविधाओं के अभाव में मतदान से वंचित न रहे।

जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (SVEEP) कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों को चिह्नित कर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। ऐसे बूथों की भी पहचान की जाएगी, जहां पुरुषों या महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम रहा है। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का प्रारूप-6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण कराने और उनके मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों, पीआरडी जवानों, वाहन चालकों, सफाई कर्मियों और अन्य कार्मिकों के मतदान की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही बुक्सा जनजाति के 40 गांवों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने और सेक्टर अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। निर्वाचन कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार समेत वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी उप जिलाधिकारी और निर्वाचन कार्यों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 045 booths 045 polling booths 045 बूथ 2 dehradun news Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad Preparations for the Uttarakhand elections intensify in Dehradun; 2 Uttarakhand Elections 2027: Preparations intensify in Dehradun; voting to take place at 2 with 19 booths located outside network coverage. Uttarakhand News उत्तराखंड चुनाव को देहरादून में तैयारियां तेज उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले—देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

Read More
उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कालाढूंगी। यहां सोमवार (आज) लगभग 12:10 बजे बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने -सामने टक्कर हो गई है।   इस दौरान रामनगर की ओर जा रहे हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी ने तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम को मौके पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी के माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन के बाद LIU इंस्पेक्टर निलंबित, खुफिया चूक का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में उसके माता-पिता के प्रदर्शन के बाद पौड़ी जिले में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कथित खुफिया चूक का आरोप है। यह भी पढ़ें 👉  मजदूरी की तय रकम को लेकर […]

Read More