उपवास में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं से काठगोदाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग की हो रही दुर्दशा के खिलाफ मौन उपवास रखकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं जो कि सरकार की आपराधिक कृत्य के समान है, उन्होंने कहा कि सरकार ने इस एनएच की दुर्दशा की है जो सरकार की अपराधिक स्तर की उपेक्षा है।
रोजाना लाखों पर्यटक जब नैनीताल में प्रवेश करते होंगे तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा ? यह सरकार की अकर्मण्यता है या नालाईकी है कि सारे देश में राज्य की सड़कों को लेकर खराब संदेश जा रहा है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि यह कुमाऊं को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है और इसकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है यशपाल आर्य ने कहा कि न सिर्फ नेशनल हाईवे बल्कि राज्य के स्टेट हाईवे भी जर्जर हालत में है लेकिन यह सरकार कोई काम नहीं कर रही है इनको विकास से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने कहा कि यह सरकार जो वायदे करती है उसे पूरा नहीं करती है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, खजान पांडे, गोपाल सिंह रावत, संध्या डालाकोटी, हरेंद्र बोरा, चेयरमैन लालचंद, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, लाल कुआं नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कविता बिष्ट, गिरधर बम, जीवन कबड़वाल, राजेंद्र खंनवाल, सहित सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Former Chief Minister Harish Rawat sitting in fasting Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More