पूर्व सीएम निशंक की बेटी आरुषि पोखरियाल से फिल्म निर्माण के नाम पर चार करोड़ रुपये की ठगी   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि पोखरियाल से फिल्म निर्माण के नाम पर चार करोड़ रुपये ठग लिए गए। इस मामले में शहर कोतवाली में फिल्म निर्माता महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर आरुषि ने पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
 
 
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार आरुषि ने तहरीर में बताया कि वे हिमश्री फिल्म्स के जरिये फिल्म निर्माण के साथ-साथ अभिनय भी करती हैं। मानसी वरुण वागला और वरुण प्रमोद कुमार वागला दोनों निवासी फेयरी लैंड जुहू मुम्बई महाराष्ट्र ने उनसे उनके देहरादून स्थित घर पर मुलाकात की थी। दोनों ने कहा था कि वो मिनी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म बना रहे हैं, जिसमें शनाया कपूर, विक्रांत मेसी जैसे बड़े नाम काम कर रहे हैं। उन्होंने आरुषि को एक रोल का ऑफर देकर पांच करोड़ रुपये अपनी फर्म या किसी जानकार से निवेश कराने को कहा। इस पूरे प्रोजेक्ट का 15 प्रतिशत यानी 15 करोड़ रुपये का लाभ भी देने का झांसा दिया। कहा गया कि आरुषि अपनी इच्छा से रोल की स्क्रिप्ट फाइनल कर सकती हैं। रोल पसंद नहीं आया तो उनके पांच करोड़ रुपये 15 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटा दिए जाएंगे। इसके बाद आरुषि ने एमओयू साइन कर लिया। पिछले साल 10, 27, 30 अक्तूबर और 19 नवंबर को चार किस्तों में चार करोड़ रुपये दे दिए गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने न तो काम दिया और न ही रुपये लौटाए। अब धमकियां दी जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More