पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल 

ख़बर शेयर करें -
  •  

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियों के बीच रविवार (आज) पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजपुर रोड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-65 के पूर्व पार्षद नरेश रावत और उनके सहयोगियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नवागंतुकों का माल्यार्पण कर तथा पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नरेश रावत और उनके साथियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूरज रावत, नत्थी लाल डोरियल, नवीन पहाड़ी और जवाहर प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रांगड़ तथा अश्वनी बहुगुणा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Former councilor joins Congress party along with his supporters Hindi News Khabar Sach Hai News mountain news political news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज खबर सच है की न्यूज देहरादून न्यूज पहाड़ की खबर पूर्व पार्षद समर्थकों संग कांग्रेस पार्टी में शामिल राजनितिक न्यूज हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More