मारपीट और घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर पूर्व पीएम की पोती पहुंची सीएम के पास, सीएम ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ( वी.पी सिंह ) की पोती अंद्रीजा मंजरी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ही उन्होंने सीएम धामी से मिलीं। सीएम ने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि दोषी बख्शे नहीं जाने चाहिए। साथ ही अंद्रीजा मंजरी की सुरक्षा का भी ख्याल रखने को कहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

गौरतलब है कि पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अंद्रीजा मंजरी ने मारपीट, गाली-गलौज और मारने के आरोपों में ससुराल पक्ष के कई लोगों पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं अंद्रीजा मंजरी के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से हैं। इनके परदादा आरएन सिंह देव ओडिशा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा अरकेश नारायण सिंह देव के भाई सांसद हैं। इनका घर देहरादून में भी है। अंद्रीजा मंजरी और अरकेश नारायण सिंह देव की शादी साल 2017 में बड़ी धूमधाम से हुई थी। इसके बाद से ही दोनों देहरादून के थाना राजपुर स्थित बंगले में रहते हैं लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से अब पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसपर पुलिस जांच में जुटी है।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से सुर्खियों में है। इससे पहले अंद्रीजा मंजरी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की थी। अंद्रीजा मंजरी ने आरोप लगाया था कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही उन्होंने घर के नौकरों और अरकेश के कुछ साथियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है। दूसरी तरफ अरकेश नारायण सिंह देव ने आरोप लगाया था कि अंद्रीजा मंजरी उनसे सरोगेसी के माध्यम से बच्चा मांग रही हैं। इसके अलावा वह 100 करोड़ रुपये और बालागीर से विधायक का टिकट मांग रही हैं। यह देने पर ही उन्होंने सहमति से तलाक देने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Andrija manjari CM assures fair investigation dehradun news Former PM's granddaughter reaches CM with complaint of assault and domestic violence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More