ई-टेंडर के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोपी मुख्यमंत्री का पूर्व निजी सचिव पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कारोबारियों से ई-टेंडर के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी में मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर तीन राज्यों में छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का करीबी भी राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि बीते नौ मार्च को जेआर फार्मास्युटिकल कंपनी के संचालक रामकेवल निवासी सिडकुल हरिद्वार ने मुकदमा दर्ज कराया था। 2022 में धीरज ऋषि निवासी पटियाला ने सौरभ वत्स निवासी देहरादून से उनकी मुलाकात कराई। तब सौरभ ने बताया कि वो उत्तराखंड सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी है। सौरभ ने प्रकाश चंद्र उपाध्याय निवासी कलिंगा विहार माजरी माफी से सचिवालय में उनकी मुलाकात कराई। तब पीड़ित को बताया गया था कि उपाध्याय मुख्यमंत्री के निजी सचिव हैं। इसके बाद उपाध्याय, सौरभ, सौरभ की पत्नी नंदिनी, उनके ड्राइवर शाहरुख खान, सहयोगी महेश और उसके बेटे ने साजिश रचकर दवा सप्लाई का ई-टेंडर दिलाने के फर्जी दस्तावेज थमाते हुए पीड़ित से 52 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले की जांच शहर कोतवाली के दरोगा नवीन चंद्र जुराल को सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार रात आरोपी पीसी उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इन आरोपियों के खिलाफ देहरादून के साथ ही यूपी-राजस्थान में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Former private secretary of the Chief Minister accused of fraud of crores of rupees in the name of e-tender is in the custody of the police Police arrested accused Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More