युवक के अपहरण में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

    

खबर सच है संवाददाता

नानकमत्ता। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत युवक के अपहरण कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में शामिल दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को अपहरण में प्रयुक्त कार, बाइक, मोबाइल फोन बरामद हुये हैं। अपहरण के आरोप में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी बहन से फोन पर बात करने से नाराज होकर पीड़ित युवक आकाश का अपहरण किया था।

गौरतलब है कि विगत 26 नवंबर को कमल कुमार पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम सिद्धा, नानकमत्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग उसके भाई आकाश को जबरदस्ती स्विफ्ट कार में उठाकर ले गये हैं। सूचना मिलते ही थाने से एसएसपी दलीप सिंह कुंवर क़ो सूचित किया गया, जिनके द्वारा तत्काल मौके पर एसपी सिटी ममता बोहरा व सीओ खटीमा मनोज कुमार ठाकुर तथा एसपी ट्रेनी सुमित पाण्डे को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया। तथा थाना नानकमत्ता में एफआईआर नम्बर 320 / 21 धारा 323 / 363 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना एसआई जावेद मलिक के सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

उच्चाधिारियों ने मौके पर आकर थानाध्यक्ष नानकमत्ता केसी आर्य के नेतृत्व में टीमें गठित करते हुए स्वयं भी टीमों के साथ लगकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। जिसमें पुलिस को एक मोटर साईकिल बिना नम्बर की सीवीआर व एक कार स्विफ्ट ग्रे कलर नम्बर 4161 द्वारा घटना में सरीक होना पाया गया। जिसके द्वारा अभियुक्तगणों का घटनास्थल पर आना व जाना पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्रारम्भिक विवेचना प्रारम्भ की गयी। वहीं, अपहरणकर्ता अपहृत आकाश को सिसईखेड़ा में फेंक कर चले गये, जिसे इलाज के लिए नानकमत्ता अस्पताल पहुंचाया गया। अपहृत आकाश से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी लेकर सर्विलांस की मदद से दिनांक 27/11/21 को अभियुक्तगणों के मकान पर दबिश देकर रिहान (21 वर्ष) पुत्र इरफान, बिलाल (19 वर्ष पुत्र इरफान तथा शहरोज उर्फ सरोज (20 वर्षद्ध पुत्र आफाक खान निवासीगण कच्ची खमरिया रोड, प्रेम कालोनी, लालपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार स्विफ्ट नम्बर डीएल 9 सीके 4161 तथा एक मोटर साईकिल होन्डा सीवीआर बिना नम्बर, रंग काला व दो मोबाईल बरामद कर अभियोग में धारा 504 / 506 / 356 / 120 बी / 34 / 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पूछताछ करने पर अभियुक्तणों ने बताया गया कि आकाश उनकी बहन से फोन पर बात करता था जिस कारण गुस्से में आकर उन्होंने एक युवती से फोन करवा कर उसे अलमस्त तिराहे पर बुलाया और फिर एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र के तहत जबरन उठा ले जाकर मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 28/11/21 को आकश को फोन कर बुलाने वाली उमा उर्फ सोनी पुत्री छोटेलाल निवासी फुलसुंगी को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं घटना में शामिल दो अभियुक्त राजा कश्यप पुत्र ओमपाल कश्यप, निवासी गधा कालोनी, कच्ची खमरिया रोड, लालपुर, किच्छा तथा तुषार पुत्र नामालूम निवासी किच्छा अभी फरार चख्ल रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

पुलिस टीम में सीओ मनोज कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष केसी आर्य, एसआई जावेद मलिक, मंजू पवार, धर्मेन्द्र आर्या, कां. विनीत कुमार, सुरेन्द्र सिंह, बोपिन्दर कुमार, नरेन्द्र रोतैला, प्रकाश जोशी, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, बीना कोहली तथा शिवन्ती राणा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More