सिलेंडर फटने से बहुमंजिले मकान में लगी आग में जिंदा जले चार बच्चे

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर चार बच्चे फंसे थे। मकान के भीतर फंसे चारों बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया जिसके कारण आग लगी है। लोगों का कहना है कि आग लगते ही तीन से चार धमाके की आवाज सुनी। जिसके बाद घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। इसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया। सीएफओ राजेंद्र खाती ने बताया है कि हिमाचल के जुबल और उत्तरकाशी के मोरी से वाटर टेंकर मौके पर पहुंचे, एक गाड़ी विकासनगर से भी भेजी गई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर फायर सर्विस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत करते हुए देर रात्रि तक भीषण आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझते ही SDRF टीम द्वारा मकान में अंदर घुसकर लड़कियों की सर्चिंग हेतु ऑपरेशन चलाया गया। देर रात्रि तक सर्चिंग करते हुए फायर सर्विस व SDRF टीम द्वारा 02 बच्चों के शवों को ढूंढ लिया गया जिन्हें बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। हताहत हुए बच्चों के नाम रिद्धि D/O जगता आयु-10, सोनम D/O तिरलोक आयु -9, शैजल आयु -2.5 वर्ष, मिस्टी आयु -05 माता का नाम -कुसुम है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Four children burnt alive in a multi-storey house fire due to cylinder explosion Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More