सब जूनियर बालक बालिका वर्ग की चार दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पिथौरागढ़। यहां स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक बालिका वर्ग की चार दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अथिति जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमांत जनपद के खिलाड़ियों ने प्रदेश सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन किया है। सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ खेलों के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है, लेकिन मौजूदा समय में हमें इसमें और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड बॉक्सिंग  एसोसियेशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया मौजूद थे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 
 
प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्री क्वार्टर मुकाबले खेले गये। जिसमें 37- 40 किग्रा. भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के विशाल चन्द ने जोहार क्लब मुनस्यारी के गौरव प्रसाद को हराया। इसी भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के रोहित हंस राना ने देहरादून के ईशान पंवार, अल्मोड़ा के ललित बिष्ट ने पिथौरागढ़ के आदित्य चन्द, ऊधमसिंह नगर के निशेष ने नैनीताल के दिगम्बर को हराया। 40-43 किग्रा भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के अंश ने चम्पावत के हिमांशु को हराया। इसी भार वर्ग में बागेश्वर के मयंक ने जोहार क्लब मुनस्यारी के हिमांशु, साई बागेश्वर के प्रियांशु ने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के अनुज, ऊधमसिंह नगर के पारस ने साई पिथौरागढ़ के आशीष को हराया। उक्त भार वर्गो में सभी बॉक्सरों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ऑशियल्स की भूमिका में जोगेन्दर सिंह बोरा, नवीन टम्टा, दिनेश टम्टा, ललित कुँवर, विनोद तिवारी, रिचा शर्मा, रेखा पाण्डे, वीएस रावत, दीपक विश्वकर्मा, निखिल महर, जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, देवेन्द्र जीना, विनीता नेगी, सुनीता मेहता रावत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुभाष चन्द्र जोशी, सुबे. प्रेम टम्टा, धर्मेन्द्र बोहरा, अर्जुन सिंह, चंचल भण्डारी, राजेन्द्र जेठी, मान सिंह, राजेन्द्र भाटिया, पुष्कर सिंह थे। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश में सभी 13 जनपदों के साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण, काशीपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून, पिथौरागढ़, स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार, टनकपुर,पिथौरागढ़, स्मॉल खेलों इण्डिया सेन्टर, पिथौरागढ़ एवं जोहार क्लब, मुनस्यारी की कुल 19 टीमों से 126 बालक एवं 62 बालिका मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे है। 
 
इस अवसर पर उत्तराखण्ड बॉक्सिसग संघ के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, कै. हरि सिंह थापा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष कमल पुनेठा, सचिव अजय राठौर, उपाध्यक्ष कै. देवी चन्द, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, टीम कोच बृजेश तिवारी, चिकित्साधिकारी डॉ. स्वाति काण्डपाल सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: four day boxing competition Four-day Uttarakhand state level boxing competition of sub junior boys and girls category started pithoragarh news Sports news state level boxing competition Sub junior boys and girls category uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More