हर्षिल: आमी में तैनात चार जवान आये कंरट की चपेट में, एक की मौत तीन गम्भीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। जिले में शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हर्षिल आर्मी में तैनात 11 वीं वटालियन के चार जवान अचानक कंरट की चपेट में आ गए। करंट के चपेट में आने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर से आर्मी की हर्षिल में तैनात 11वीं वटालियन जम्बू एंड काश्मीर लाइट इनफेंट्री (जेकलाई) की एक टीम बुधवार को शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि की तैयारी कर रही थी। सांय के समय सभी जवान टैंट को गाड रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ आंधी तूफान आया और टेंट ऊपर की ओर उठ गया। इससे टेंट का पाईप हाईटेंशन से टकरा गया। जिसको पकड़े जवान करंट की चपेट में आा गए। इस घटना में राइफल मैन करन अजाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चुकेरा, तहसील महानपुर, जिला कथुवा जंभू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी वटालियन के ही पवन कुमार पुत्र सजे सिंह, विशाल शर्मा पुत्र स्व.राजकुमार, तथा गणेश राज कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद सेना के अन्य साथी सभी घायलों को अस्पताल ले आऐं। जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर दिया। जिला अस्पताल के आपात्कालीन कक्ष में घायलों का उपचार करती चिकित्सक डा. निकिता ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल खतरे से बाहर हैं। निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर थाना कोतवाली के निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पीएम की कार्यवाही की जा रही है। गंगोत्री विधायक ने जवानों को बंधाया। सूचना मिलने के बाद गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान जिला अस्पताल पहुंचे और सभी जवानों को सांत्वना दी। वहीं जिला व अस्पताल प्रशासन को पीएम की कार्यवाही व एंबुलेंस मुहैया कराने के साथ ही हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के मेजर आरएस जमनाल, देशराज बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, विजयपाल मखलोगा, कन्हैया रमोला, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, देवराज आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Four jawans posted in Harshil Aami came under the grip of current one died and three seriously injured Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More