उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार गुरुवार (कल)देर रात करीब दो बजे गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। जिससे घर में सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की पुत्री सलमा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में हुई हालिया भारी बारिश या मकान की स्थिति को एक संभावित कारक के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]