मतांतरण से इंकार करने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने यूपी से अपहरण कर लाई किशोरी की हत्या कर शव फेंका जंगल में, चारो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। मतांतरण से इंकार करने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) की 17 साल की किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के खीरी के पढुवा थाना पुलिस देहरादून पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने किशोरी का शव कंडोली के जंगल में फेंका है। वहीं किशोरी के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
 
आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया। आरोपितों की पहचान जिब्राइल व उसके पिता रज्जव, भाई जुबैर तथा शमशाद निवासी ग्राम गौरिया, थाना पढुवा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी मोहल्ला मेहूंवाला, मदिना मस्जिद के पास, पटेलनगर के रूप में हुई है। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जिला खीरी उत्तर प्रदेश के गांव गौरिया निवासी 17 वर्षीय किशोरी 26 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में जिला लखीमपुर खीरी के अंतर्गत पड़ते थाना पढुवा में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। थाना पढुवा से एसआई संदीप यादव देहरादून पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी दी। दून पुलिस ने लखीमपुर खीरी पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन चलाते हुए शक के आधार पर आरोपित जिब्राइल व उसके पिता रज्जव, भाई जुबैर तथा शमशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ देहरादून लेकर आए थे। आरोपितों ने किशोरी पर मतांतरण का दबाव बनाया। किशोरी ने मतांतरण करने से इंकार किया तो आरोपित जिब्राइल व उसके पिता रज्जव, भाई जुबैर तथा शमशाद उसे बहाने से कंडौली प्रेमनगर के जंगल में ले गए। यहां पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को जंगल में ही फेंक दिया। जिब्राइल की निशानदेही पर पुलिस ने लोअर कंडोली प्रेमनगर के जंगल से किशोरी के शव को बरामद किया गया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। लखीमपुर खीरी की पुलिस आरोपितों का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उन्हें अपने साथ लखीमपुर खीरी ले गई। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all four accused are in police custody body thrown in forest dehradun news For refusing to convert four members of the same family four members of the same family kidnapped a teenage girl from UP murdered her and threw her body in the forest Teenager kidnapped from UP murdered uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More