बनभूलपुरा हिंसा के चार उपद्रवी हिरासत में, कई को किया गया चिन्हित 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा क्षेत्र में बीते गुरुवार को प्रशासन द्वारा मलिक के बगीचे में अवैध रुप से बने मदरसा- नमाज स्थल को ध्वस्त करने की कार्यवाही के बाद प्रशासन व नगर निगम की टीम पर अराजक तत्वों द्वारा पथराव और कई इलाकों में आगजनी कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग किए जाने तथा इस दौरान जन हानि पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर निगम सभागार में प्रेसवार्ता की।

इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से अतिक्रमण की प्रक्रिया हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में चल रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी नगर के विशेष समुदाय बाहुल्य क्षेत्र के मलिक का बगीचा में नजूल भूमि पर बने मदरसा-नमाज स्थल ध्वस्त किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा सौहार्द पूर्ण माहौल में विधिक प्रक्रिया के माध्यम से अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण ध्वस्तिकरण के दौरान निजी लोगों की संपंति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया, केवल सरकारी नजूल भूमि पर अतिक्रमण को ही ध्वस्तिकरण किया गया। साथ ही सुनवाई भी की गई। बनभूलपुरा का प्रभावित क्षेत्र के अलाव अन्य हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम को तैनात किया गया। उन्होने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा मदरसा- नमाज स्थल को बचाने को प्रयास नहीं किया बल्कि थाने और कानून को चुनौती देने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कानून और देश के संविधान से कोई ऊपर नहीं हैं। जिस प्रकार की घटना हुई अगर अतिक्रमण को हटाने हेतु ज्यादा समय दिया होता है, तो घटना और भी बड़ी हो सकती थी। जिलाधिकारी ने नगर की सामान्य जनता को शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा और जिला प्रशासन ने जनता से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। कहा कि हल्द्वानी समेत जिले में शांति व्यवस्था को नहीं बिगड़ने देना प्रशासन की प्राथमिकता है। वर्तमान में बनभूलपुरा समेत हल्द्वानी में हालात सामान्य है। सौहार्द पूर्ण माहौल को बनाने हेतु पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही 4 उपद्रवी हिरासत में हैं, जिन पर एफआईआर दर्ज की गयी। लोगों को भड़काने के प्रयास में 15 से 20 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त धाराओं में कार्रवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Four miscreants of Banbhulpura violence detained Haldwani news many identified Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More