कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार चार लोगो की मौत, दो अन्य घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक मारुति अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे अल्टो कार (संख्या यूके -04 जेड-5819) चायखान-बेगानिया मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान बलिया गांव के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय कार में छह लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा महोत्सव : नैनीताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने पूजा अर्चना कर करी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

पुलिस के अनुसार हादसे में ग्राम बलिया निवासी राजेंद्र सिंह बेलवाल (40) पुत्र नारायण सिंह बेलवाल, जगदीश सिंह (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह, लछम सिंह (56) पुत्र प्रताप सिंह तथा पान सिंह (50) पुत्र बिशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में घायल सचिन बेलवाल (18), जो मृतक राजेंद्र सिंह बेलवाल का पुत्र है, तथा गोपाल सिंह (45) पुत्र खीम सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

इस हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि पिता-पुत्र दोनों एक ही वाहन में सवार थे। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने जिले में तीन निरीक्षकों के बदले दायित्व 

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। वाहन में तकनीकी खराबी, चालक का नियंत्रण खोना या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news almora news Car went out of control and fell into a deep ditch Devbhoomi News Four people died and two others were injured Four people died and two others were injured when the car went out of control and fell into a deep ditch Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में चार लोगो की मौत के साथ दो अन्य घायल दुर्घटना समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी से […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी   हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा […]

Read More
उत्तराखण्ड

भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार (आज) एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक आग लग गईं। जिसके बाद कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गईं कि गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जल गया। आग की लपटें देख […]

Read More