ट्रक की टक्कर से बारात में जा रहें कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। सीतापुर-लखनऊ राजमार्ग पर रुद्रपुर से गई बारात में शामिल कार के खैराबाद के बिनौरा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य रिश्तेदार भी इस हादसे का शिकार हुआ। आज शुक्रवार को फैजाबाद में शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बगवाड़ा क्षेत्र के एमवे टाउन से ऋषभ पुत्र विजय की बारात अयोध्या के रौनाही गांव जा रही थी। बारात में एक बस के साथ दो कारें शामिल थीं। ऋषभ के रिश्तेदार रामदास मौर्या (62) पुत्र कांशीराम, अविनाश मौर्या उर्फ सोनू (25) पुत्र रामदास और अंकुर मौर्या (18) पुत्र रामदास निवासी रॉयल रेजीडेंसी बगवाड़ा भी बारात में शामिल थे। वह अपने साढ़ू लेखराज मौर्या (35) के साथ ही अपनी कार से गए थे। खैराबाद थाना क्षेत्र के बिनौरा के पास समदेपुर गांव के सामने अचानक कार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में चारों की मौत हो गई। कंपनी के लोगों द्वारा घटना की सूचना रुद्रपुर में परिजनों को दिए जाने पर रात करीब नौ बजे परिजन यहां से रवाना हो गए। पड़ोसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदास मौर्या का बड़ा बेटा अविनाश मौर्या और छोटा बेटा अंकुर मौर्या सिडकुल में एक कंपनी में काम करते थे। रामदास मौर्या भी सिडकुल की टीवीएस श्री चक्रा कंपनी से रिटायर हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि करीब सात-आठ साल पहले ही रामदास मौर्या ने यहां मकान बनाया था। करीब 15 साल पहले परिवार यहां आया था। परिवार मूल रूप से अयोध्या के रौनाही का रहने वाला है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Four people including three of the same family killed in a car traveling in a wedding procession after being hit by a truck rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More