राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में इंटरसेप्टर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित चार लोगों की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेज में इंटरसेप्टर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पार्क की वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिर कर लापता हो गई है। वहीं घटना में पांच अन्य लोग घायल हैं। जिनको उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। मरने वालों में पीएमओ में तैनात एक वरिष्ठ अफसर के भाई भी शामिल हैं।

सोमवार शाम करीब पांच बजे पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। पार्क प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर विद्युत गृह से कुछ आगे पेड़ से टकराया और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरी। वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को देने के साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृतक शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) शामिल हैं। वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी लापता चल रही हैं। जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ जिला शक्ति नहर में सर्च अभियान चला रही है। कुलराज सिंह व अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। उक्त दोनों वाहन का ट्रायल करा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि वाहन बैंगलूरू की एक कंपनी का था। वाहन अभी पंजीकृत नहीं था। वाहन में कितने लोग बैठ सकते हैं, यह स्पष्ट नहीं है। वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय बना हुआ है। विभाग के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनमें चार की मौत हो चुकी है। पांच घायल है। तथा एक लापता चल रही हैं। जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों ने दो लोगों के चीला नहर में बहने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक महिला व एक पुरुष को नहर में बहते देखा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: died in an interceptor vehicle accident in Rajaji Tiger Reserve Park Four people including two park administration officials rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More