ऋषिकेश। ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में सोमवार (आज) सुबह एक बस ब्रेक फेल होने के चलते अनियंत्रित होकर लोडर व कार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। इस दौरान हादसे में चार लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काले की ढाल क्षेत्र में आज सुबह हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही लखनऊ नंबर की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर आईडीपीएल की ओर से आ रहे एक लोडर व किनारे खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। अचानक हुए इस हादसे में लोडर में सवार तीन लोग और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों में से दो को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दो गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार बस में यात्री सवार थे, जैसे ही बस काले की ढाल पहुंची अचानक ब्रेक फेल हो होने से चालक नियंत्रण खो बैठा।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से काले की ढाल क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में ढलान होने के कारण लगातार हादसे होते हैं, स्पीड ब्रेकर से इन घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]