अनियंत्रित कार के सड़क किनारे बड़े पत्थर से टकराने से कार सवार एक की मौत के साथ चार लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। शनिवार को उत्तरकाशी जनपद के मोरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

हादसा शाम करीब 5:25 बजे मोरी और ग्यूनेरी के बीच हुआ, जब मोरी से भैरबाड़ू की ओर जा रही एक आल्टो कार (UK07 HA 2270) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक नवीन रमोला, निवासी नैखाड़, चिन्यालीसौड़, की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

दुर्घटना में घायल प्रकाश रांगड़ (31), गैखाणगांव, कपूरी देवी (65), स्वीयालगांव, रियान्स (5) पुत्र रमेश लाल, गैखाणगांव एवं बीना देवी (50), ग्राम पासा सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

घटना की सूचना मिलते ही मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news An uncontrolled car collided with a big stone on the side of the road one person died and four people were injured Uncontrolled car collided with a big stone on the side of the road uttarakhand news Uttarkashi news अनियंत्रित कार उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज कार सवार एक की मौत के साथ चार लोग घायल दुर्घटना न्यूज सड़क किनारे बड़े पत्थर से टकराई

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More