राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर सड़क हादसे में दो लोगो की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर से लगभग 22 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर सोमवार (आज) सुबह धनगढ़ी नाले के पास एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भारी बारिश के चलते धनगढ़ी नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। लोग जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने संतुलन खोते हुए छह लोगों को रौंद दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है, तकनीकी जांच के बाद ही असली कारण सामने आएगा।
 
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुरेंद्र सिंह पंवार (53) और वीरेंद्र शर्मा (42) के रूप में हुई है। दोनों हरणा स्थित स्कूल में शिक्षक थे और रोजाना रामनगर से वहां पढ़ाने के लिए जाते थे।सुरेंद्र सिंह गंगोत्री विहार कनियां और वीरेंद्र शर्मा मानिला विहार चोरपानी के निवासी थे। जबकि घायलो में तीन शिक्षक सत्य प्रकाश (निवासी जसपुर), दीपक शाह (मालधन) और सुनील राज शामिल हैं। चौथे घायल ललित पांडे, मोहान स्थित मेडिसिन फार्मास्यूटिकल इंडियन कॉरपोरेशन लिमिटेड (IMPCL) में कार्यरत हैं।सभी घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तत्काल रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
 
तहसीलदार मनीषा मारखान ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत जबकि चार लोग हुए गंभीर घायल जिनका उपचार रामनगर के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four were seriously injured ramnagar news Road accident on National Highway-309 two people died Two people died and four were seriously injured in a road accident on National Highway-309 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चार गंभीर घायल दुर्घटना न्यूज दो लोगो की मौत रामनगर न्यूज राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर सड़क हादसा

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More