लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में उत्तराखण्ड निवासी चार युवको की मौत, एक गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

मुरादाबाद/हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

पुलिस के अनुसार कार रामपुर की ओर से आ रही थी।जैसेही वाहन मनकरा मोड़ के पास पहुंचा, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

सीओ हाईवे राजेश कुमार के मुताबिक हादसे में दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड, नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी की मौत हो गई। वहीं कार चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four youths from Uttarakhand died and one was seriously injured Four youths from Uttarakhand died and one was seriously injured in a horrific road accident on the Lucknow-Delhi National Highway Horrific road accident on the Lucknow-Delhi National Highway Uttarakhand/Uttar Pradesh News उत्तराखण्ड निवासी चार युवको की मौत और एक गंभीर घायल उत्तराखण्ड/उत्तर प्रदेश न्यूज दुर्घटना न्यूज लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More