दवा कंपनी में नई मशीनें लगवाने एवं माल सप्लाई के नाम पर 7.33 करोड़ की ठगी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कंपनी में नई मशीनें लगवाने के साथ साथ माल सप्लाई के नाम पर 7.33 करोड़ की रकम ठग ली गई। दवा कंपनी के स्वामी ने आरोपी दंपति एवं उनके करीबी रिश्तेदार के खिलाफ प्रभावी धाराओं में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए सुनील प्रसाद निवासी तारा स्मृति साकेतपुरी राजेंद्र नगर थाना बहादुरपुर पटना बिहार ने बताया कि उनकी भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एगनाइज लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। उनकी दवा कंपनी में मशीनें, मोडयूलर पैनल, एसएस पाइप, एसएस फर्नीचर, एचवीएसी सिस्टम के साथ साथ इंस्टॉलेशन कार्य के लिए नंवबर 2021 में उनका संपर्क क्रस एयर एंड कंपनी सिडकुल के प्रोपराइटर राम किशोर मिश्रा, उनकी पत्नी मयंका मिश्रा निवासी आरके एंक्लेव आर्यनगर हरिद्वार से हुआ था। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने के बाद फर्जी इनवाइस जारी कर 7 करोड़ से अधिक की रकम वसूल ली। उद्यमी सुनील प्रसाद ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपियों से पैसा वापिस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए उसकी हत्या करवा देने की धमकी दी गई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी रामकिशोर मिश्रा, मयंका मिश्रा, आनंद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fraud news Fraud of 7.33 crores in the name of installation of new machines and supply of goods in the pharmaceutical company haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More