बर्थडे पार्टी में पिस्टल से शो-ऑफ के चलते गईं थी दोस्त की जान, पांच महीने से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर हुआ खुलासा

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता, 
 
 

देहरादून। बर्थडे पार्टी में पिस्टल से शो-ऑफ (दिखावे) के चलते दोस्त की जान लेने के आरोपी अमन (28) को पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पांच महीने से फरार था। पुलिस उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही कर चुकी थी। गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उससे वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद हो गई है। उसे जेल भेज दिया गया।

 
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वारदात 20 मई को हुई थी। अमन ने बर्थडे पार्टी में अवैध पिस्टल से शो-ऑफ करते हुए अपने ही दोस्त सागर की गोली मारकर जान ली थी। तब से वह फरार था। उस पर इनाम घोषित था और संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही भी की गई थी। लगातार दबिश और मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्त में ले लिया। उसने शुरुआती पूछताछ में बताया कि पार्टी के दौरान उसने दोस्तों के बीच अपनी धाक जमाने और रौब दिखाने के लिए अवैध पिस्टल निकाल ली थी। पिस्टल से छेड़खानी के चलते गोली चल गई और उसके पास मौजूद उसके दोस्त सागर को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।अमन मौके से भाग निकला। पटेलनगर थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A friend lost his life due to a pistol show-off at a birthday party; the accused crime news dehradun news uttarakhand news was arrested who was absconding for five months आरोपी गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गोली चलने से गईं थी दोस्त की जान देहरादून न्यूज पांच महीने से फरार बर्थडे पार्टी में पिस्टल से शो-ऑफ

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More