देहरादून के प्रेमनगर में कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच हुई गैंगवार एवं फायरिंग की घटना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित यूपीईएस फिर छात्रों के विवाद से चर्चा में आ गया। बताया जा रहा कि यहां बुधवार रात छात्रों में संघर्ष हुआ। इस दौरान फायरिंग हुई। विवाद गुरुवार सुबह भी हुआ। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस या कंट्रोल रूम में किसी तरह की सूचना नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

स्थानीय लोगों से पता लगा तो पुलिस ने गुरुवार को जांच शुरू की। इस दौरान पता लगा कि हरियाणा के छात्रों का दूसरे ग्रुप से विवाद हुआ है। हॉस्टल में संघर्ष हुआ, जिसमें पुलिस ने आयुष दुबे मूल निवासी अंबाला हरियाणा, राघव बंसल निवासी कैथल हरियाणा का पुलिस ऐक्ट में चालान किया। दोनों ही यूपीईएस के छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात पौंधा हॉस्टल में झगड़े पर फायरिंग हुई। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, यूपीईएस रजिस्ट्रार मनीष मदान ने कहा कि हम भी जांच करवा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Gang war and firing incident between students outside the college in Dehradun's Prem Nagar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More