खतरे की जद में गौला पुल, प्रशासन द्वारा निरीक्षण कर एनएच अधिकारियों को दिए पुस्ते में गैप को भरने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारी बारिश के चलते कुमाऊं के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाला गौला पुल का पुस्ता हल्का धंस गया है, जो कभी भी बड़े हादसे का सबक बन सकता है। प्रशासन के सामने दिक्कत यह भी है कि गौला नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और मौसम विभाग ने कुछ दिन ओर बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

मंगलवार देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक समेत एनएच के अधिकारियों ने गौला पुल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखने में आया कि गौला पुल का पुस्ता ऊपर से डैमेज हो गया है जिसमें काफी गैपिंग आ गई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा तत्काल पुस्ते में गैप को भरने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया पुल के गैप को आज रात में ही भरने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुल को किसी भी प्रकार से कोई खतरा नहीं है, लेकिन जो भी गैप दिख रहा है उसे आज रात में ही एनएच द्वारा भर लिया जाएगा। बताते चले कि अक्टूबर 2021 में आई आपदा में गौला पुल का यह पुस्ता टूट गया था जिसके बाद इसकी मरम्मत की गई थी। आज वही पुस्ता दोबारा गौला नदी के कटाव से धसने लगा है। गौला पुल की तरफ आ रहे पानी को डाइवर्ट करने के लिए स्टेडियम की तरफ जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gaula bridge in danger Haldwani news instructions given to NH officials to fill the gap in the book after inspection by the administration Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More