15 दिन के अंदर अपात्र निरस्त करवायें अपना राशन कार्ड- जिलाधिकारी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में लाभार्थियों का चयन तथा अपात्र परिवारों के राशन कार्डों को निरस्त किये जाने की कार्यवाही के साथ ही जनहित में पात्रता अनुसार राशन कार्ड धारकों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के उपरान्त कार्ड धारक का कार्ड पात्रता के अनुरूप नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने आय के आधार पर कार्ड धारकों की पात्रता के मानकों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत ऐंसे परिवार आते हैं जिनकी मासिक आय पन्द्रह हजार रूपये से कम हो, अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत ऐंसा परिवार आता है जिसका संचालन मुखिया के तौर पर विधवा महिला, असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्ति, दिव्यांगता से पीड़ित अथवा 60 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रित हों और जिनकी आय का साधन न हो जबकि राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत ऐसे परिवार आते हैं जिनकी वार्षिक आय पॉच लाख रूपये से कम हो।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

जिलाधिकारी ने सर्वसाधारण से अपेक्षा करते हुए कहा है कि कार्ड धारकों की पात्रता के अनुसार जो भी अपात्र राशन कार्डधारक हैं वे अपना राशन कार्ड निरस्त करवायें तथा जिन पात्र परिवारों का राशन कार्ड न बना हो या जिन राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड में फोटो तथा आधार कार्ड ऑनलाइन वेलिडेट नहीं है, वे 15 दिन के भीतर आवश्यक अभिलेख यथा आधार कार्ड की छायाप्रति व मुखिया की पासपोर्ट साईज फोटो ग्रामीण क्षेत्रों में सम्बन्धित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी या खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में व शहरी क्षेत्र में अपने निकटतम पूर्ति निरीक्षक कार्यालय तथा जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कर ऑनलाइन आधार वेलिडेशन करवायें। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news ration card news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की […]

Read More