गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा महिलाओं को निशुल्क कपड़ा बैग निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा एक्सचेंजर एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से ग्राम चोरगलिया में 52 महिलाओं को निशुल्क Upcycling of clothes bag (कपड़ा बैग निर्माण) प्रशिक्षण दिया जायेगा। 

देवभूमि प्रशिक्षण केन्द्र चोरगलिया में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डी एस कन्याल व विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक सुनील पंत द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इडीआईआई परियोजना अधिकारी चंचल कुमार सिंह ने एमएसडीपी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। साक्षात्कार के माध्यम से 100 महिलाओं में से 52 महिलाओं को कपड़ा बैग प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया। खंड विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं की प्रशिक्षण में भागीदारी व‌ जागरूकता को देखते हुए सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी व ब्लॉक के माध्यम से समूह की महिलाओं को हर संभव सहयोग करने की बात कही। सहकारिता समिति अध्यक्ष प्रकाश बेलवाल द्वारा समिति के द्वारा समूह की महिलाओं को मिलने वाले लाभ योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली, इडीआईआई समन्वयक बाल कृष्ण जोशी, ग्रामप्रधान राजेन्द्र जंगी, प्रकाश बिष्ट, सोनाली व अनेकों महिलायें मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: free training to women in making cloth bags Girija Boutique and Women Development Organization gave free training to women in making cloth bags Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन बरसाती नाले में बह गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात दोनों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More