युवती ने पेट्रोल पम्प मैनेजर पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने राजपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मैनेजर ने उससे 17 हजार रुपये भी लिए और फिर वापस नहीं किए। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वह राजपुर रोड के एक पेट्रोल पंप पर सेल्स पर्सन के पद पर काम करती थी यहां वह पेट्रोल पंप के मैनेजर हर्ष चौधरी निवासी हापुड़, वीवी नगर धमेड़ा से मिली इस दौरान आरोपित ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई और शादी का प्रस्ताव रखा। उसने भी भरोसा कर हामी भर दी। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने युवती से कहा कि वह उसे अपने घर ले जाएगा, उससे पहले वह उससे कोर्ट मैरिज करेगा, लेकिन ऐसा नहीं किया। हर्ष ने युवती से लिए 17 हजार रुपये भी नहीं लौटाए। अब युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Girl accuses petrol pump manager of sexually assaulting her on the pretext of marriage Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More