संदिग्ध परिस्थितियों में युवती गायब, वन विभाग समेत ग्रामीणों जुटे युवती की खोजबीन में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां दूरस्थ क्षेत्र तल्ला बगड़ के तोला गांव में एक युवती शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि युवती को कोई जंगली जानवर बाघ या तेंदुआ उठा ले गया। वन विभाग समेत ग्रामीणों ने देर रात तक जंगल में युवती की खोजबीन की मगर उसका पता नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने जंगल में युवती के कपड़े बरामद किये है। फिलहाल वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की 22 वर्षीय युवती शुक्रवार को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से सौड़ गए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो सुमन नहीं दिखाई दी। खेत में बंधा कुत्ता घर पर मिला तो सुमन की मां की टेंशन बढ़ गई। वह खेत में गईं तो वहां युवती का एक कपड़ा, चप्पल वहां पड़ा मिला। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सुमन को तेंदुआ उठा ले गया है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन किया गया है। 50 से ज्यादा कर्मचारियों और ग्रामीणों की टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम टार्च व ग्रामीण जलती मशालों के साथ जंगल में खोजबीन करती रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Girl missing under suspicious circumstances nainital news Uttrakhand news villagers including forest department busy searching for the gir

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More