बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
चमोली। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
 
हिमालयी क्षेत्रों में तेज धूप और रात में तापमान गिरने से ग्लेशियरों में दरारें पड़ने और बर्फ के हिस्से खिसकने से ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्थिति पर नजर बनाए रखी  है। बताया जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगते हैं, जिसके चलते इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
 
चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यह ग्लेशियर धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसकता है और आगे चलकर कंचनगंगा क्षेत्र में आकर रुक जाता है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।
 
पूर्व में सामने आ चुकी एवलांच की घटनाएं:
गौर हो कि अक्टूबर 2025 में भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई
थीं।बदरीनाथ धाम में कंचन गंगा के पास ग्लेशियर टूटा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। राहत की बात ये रही कि उस एवलांच घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।वहीं चमोली पुलिस ने ग्लेशियर टूटने की पुष्टि की थी।
 
बता दें कि फरवरी 2025 में चमोली के बदरीनाथ धाम से आगे चीन सीमा के पास माणा में हिमस्खलन की घटना घटित हुई थी। इस घटना में काम कर रहे 54 मजदूर दब गए थे, जिनमें से 46 लोगों को भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने रेस्क्यू किया था। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश में एवलॉन्च के चलते पहले भी कई दुखद घटनाएं हो चुकी हैं, ऐसे में हिमालयी क्षेत्रों में इस तरह की हलचल पर आपदा विभाग और प्रशासन पैनी नजर रखता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Badrinath Dham chamoli news Glacier breaks in Kanchenjunga region Glacier breaks in Kanchenjunga region near Badrinath Dham uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कंचनगंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर चमोली न्यूज बदरीनाथ धाम

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More