क्षेत्रीय सशक्त समिति द्वारा अस्वीकृति पर उच्च न्यायालय को गौलापार लाने की सरकारी योजना को लगा झटका 

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उच्च न्यायालय को नैनीताल शहर से शिफ्ट करने की सरकार की योजना पर क्षेत्रीय सशक्त समिति द्वारा स्वीकृति नहीं प्रदान करने के बाद उच्च न्यायालय को गौलापार लाने की सरकारी योजना को झटका लगा है। सरकार द्वारा उच्च न्यायालय को नैनीताल शहर से बाहर भेजने की योजना नैनीताल शहर में भारी पर्यटन गतिविधि होना बताया गया था। जिसके बाद सरकार द्वारा उच्च न्यायालय को गौलापार में स्थापित करने की तैयारी सरकार द्वारा कर ली गई थी। विगत महीने से गौलापार क्षेत्र को मास्टरप्लैन की तहत विकसित करने के कारण जमीनों की खरीद पर भी फिलहाल रोक लगी हुई थी, अब आरईसी द्वारा वन भूमि हस्तांतरित करने से मना करने के बाद सचिव उत्तराखंड शासन डॉ पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल को राजस्व भूमि की स्तिथि स्पष्ट करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

राज्य सरकार में सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह को 20 फरवरी को लिखे पत्र में कहा कि हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। पत्र में आरईसी की 82वीं बैठक का हवाला देते हुए कमेटी द्वारा गौलापार में वन भूमि पर एनओसी देने को अस्वीकार करते हुए राजस्व भूमि में अच्छे ले आउट से ऊंचे भवन बनाकर न्यायालय स्थापित करने का निर्देश दिया है। पत्र में आरईसी की बैठक के प्रस्ताव का विवरण देकर शासन को अवगत कराने को कहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इस तात्कालिक एवं संवेदनशील प्रकरण पर तत्काल राजस्व भूमि की उपलब्धता के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट करते हुये शासन को अवगत कराने का कष्ट करें। पत्र की एक कॉपी प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, प्रमुख सचिव न्याय, रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय, आयुक्त कुमाऊं मंडल, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग, चीफ टाउन प्लानर और अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को भेजी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Government plan to bring High Court to Goulapar gets a setback due to rejection by Regional Empowered Committee High court news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More