पेपर लीक मामले के आरोपी हाकम के तीन और भवनों पर चला शासन का बुलडोजर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। शासन ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जेल में बंद हाकम सिंह के तीन और भवनों को ध्वस्त किया है। अब तक पांच भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले दिन ही पूरी कर ली थी। उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

हाकम सिंह ने रिजॉर्ट समेत अन्य तीन भवन सरकारी भूमि पर बनाए थे। जिन्हें खाली करने के आदेश प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिए थे। शनिवार को सिदरी गांव के पास बने भवनों को तोड़ने के लिए जब प्रशासन के बुलडोजर वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अपना काम करते हुए बुलडोजर चलाकर भवनों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान तीन भवनों में लगभग 50 कमरों सहित दो किचन व दो डाइनिंग हॉल ध्वस्त किए गए। एसडीएम पुरोला जितेंद्र कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे कि यदि उक्त भवन संबंधित पक्ष की भूमि पर बनाए गए हैं तो कोई कार्रवाई न की जाए और यदि सरकारी भूमि पर है तो इन्हें ध्वस्त कर ध्वस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से लिया जाए। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि भवनों को खाली करने के आदेश का पालन नहीं किया गया है। अब भवनों को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से ही वसूला जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused hakam accused of paper leak case Government's bulldozer ran on three more buildings of Hakam Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More