राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल में कारगिल युद्ध के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

उत्तराखंड। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कारगिल शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने उनके साहस, धैर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि शहीद परिवारों का त्याग और आत्मबल पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यपाल ने गैलेंट्री अवार्ड प्राप्त वीर सैनिकों और समाज व राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और समर्पण देश के लिए गौरव का विषय है और उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने वीर नारियों और शहीद परिवारों को भरोसा दिलाया कि पूरा राष्ट्र, भारतीय सेना और सैनिक परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है। किसी भी आवश्यकता या समस्या की स्थिति में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य विजय की याद नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय अस्मिता, संप्रभुता, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। कारगिल युद्ध बेहद कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था। बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों, कड़ाके की ठंड, कम ऑक्सीजन और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए विजय हासिल की।

उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध भारतीय सेना के अनुशासन, अदम्य मनोबल और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है। कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान इतिहास का महज एक अध्याय नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा में सदैव जलती रहने वाली अमर ज्योति है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। साथ ही शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के सम्मान व कल्याण के प्रति संवेदनशील रहना भी समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जीओसी सब एरिया मेजर जनरल एमपीएस गिल समेत नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, जेसीओ, देहरादून स्टेशन के सैनिक, एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं, वीर नारियां, शहीदों की माताएं और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News emotional tribute to the martyrs Governor Lieutenant General Gurmeet Singh (Retd.) Governor Lieutenant General Gurmeet Singh (Retd.) paid emotional tribute to the martyrs of Kargil War at Shaurya Sthal in Cheedbagh Hindi News Kargil War News from the hills News From the Pahad Shaurya Sthal in Cheedbagh uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More