सरदार पटेल जयंती पर आयोजित की गईं भव्य कम्युनिटी मार्च और एकता यात्रा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्दूचौड़। एनसीसी कैडेटों, स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हल्दूचौड़ में कम्युनिटी मार्च और एकता यात्रा  का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री शक्तिपीठ में विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई,जिसके बाद एकता यात्रा नया बाज़ार, एलबीएस मार्ग होते हुए हिरन बाबा मंदिर के पास जनसभा के साथ संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

यात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। भारत माता की जय और एकता के गीतों से गूंजती सड़कें देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आईं। विभिन्न स्थानों पर हुई पुष्पवर्षा ने इस आयोजन को और भी भव्यता प्रदान की।

इस दौरान विधायक डॉ. बिष्ट ने कहा सरदार पटेल ने देश को एक धागे में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। युवाओं का यह उत्साह बताता है कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति पूरी निष्ठा से जुड़े हैं।यह मार्च केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा सरदार पटेल की जयंती उनके अद्भुत नेतृत्व और संगठन क्षमता की याद दिलाती है।बच्चों और कैडेटों का जोश देखकर स्पष्ट है कि देश का भविष्य मजबूत हाथों में है।भाजपा हमेशा ऐसे आयोजनों का समर्थन करती रहेगी जो युवाओं में राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा दें।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

एकता यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश खुलवे, देवेन्द्र सिंह बिष्ट,युगल शर्मा, उमेश शर्मा, श्रीकांत पांडे, अशोक पड़ालनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट और समाजसेवी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: grand community march and unity march organized Grand community march and unity march organized on Sardar Patel Jayanti Halduchaur News Sardar Patel Jayanti uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज भव्य कम्युनिटी मार्च और एकता यात्रा का आयोजन सरदार पटेल जयंती हल्दूचौड़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More